RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 अगस्त।आज समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन कार्ड संबंधी शिकायतें, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, समाज कल्याण, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री मईया समान योजना सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

भारतीय थलसेना और वायु सेना की टुकड़ी ने भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंड-2023 के लिए प्रस्‍थान किया।

rktvnews

उज्जैन:जूनियर स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप देखने पहुंचे,कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक,खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

rktvnews

भोपाल:भारत की ताकत, गांवों-पंचायतों और जनसामान्य की सामूहिक शक्ति में निहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी भाषा में रचित नवग्रह चेतना पुस्तक वैदिक पूजा-पाठ पद्धति पर आधारित : कुमार अजय सिंह

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा उप चुनाव में सभी सीट एनडीए के पक्ष में : डॉ० प्रेम कुमार

rktvnews

गढ़वा:भीषण गर्मी से राहत हेतु जिला प्रशासन सक्रिय: जिलेभर में पियाऊ एवं शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment