RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तरारी विधानसभा से भाकपा माले प्रत्याशी कॉ मदन सिंह का प्रचार अभियान तेज।

तीन तारा झंडा चुनाव निशान पर वोट देने की अपील।

तरारी में पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ मीना तिवारी, पूर्व विधायक कॉ मनोज मंजिल, सेंट्रल कमेटी सदस्य कॉ राजू यादव,स्टार प्रचारक कॉ राजेश साहनी व कॉ. अफ़रोज़ आलम कर रहे हैं गांव गांव प्रचार।

RKTV NEWS/पीरो(भोजपुर)01 नवंबर।भाकपा माले प्रत्याशी कॉ मदन सिंह का प्रचार अभियान जोर शोर से चल रहा है। इसके लिए तरारी विधानसभा में गांव- गांव घर – घर तक अलग अलग टीम से प्रचार किया जा रहा है। साथ ही साथ छोटी छोटी मीटिंग कर महागठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी कॉ मदन सिंह चंद्रवंशी को चुनाव निशान झंडे पर तीन तारा की बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की जा रही है।
आज भाकपा माले के प्रत्याशी कॉ मदन सिंह ने जमोड़ी, मझिआंव, अमई, सहजनी, नोनार, बलुआ टोला, पीरो गांव, दुषाधी बधार, इब्राहिमपुर, भागलपुर में जन संपर्क किया। जन संपर्क में अपार जन समर्थन मिल रहा है।
संपर्क के दौरान कॉ मदन सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि जनता मन बना लिया है कि इस बार गाली और गोली का जवाब तीन तारा झंडा पर बटन दबाकर देगी। दलित पिछड़े समाज का वोट न तो गुंडई, दबंगई से छीना जा सकता है और न ही पैसे के बल पर खरीदा जा सकता है। गरीब समाज अपनी आवाज विधानसभा में सुनने के लिए इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा देगा।
उन्होंने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन में पांच नहीं, सात पार्टियां शामिल हैं इससे पुरे बिहार के दलितों, महादलितों, अति पिछड़ों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के भीतर नया उत्साह पैदा हुआ है. सात पार्टियों का यह गठबंधन तरारी विधानसभा पर जरूर जीत दर्ज करेगा और वोट चोर, नौकरी चोर, आरक्षण चोर व जमीन चोर लोगों को सत्ता से बाहर करेगा.
तरारी में प्रत्याशी के अलावा पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ मीना तिवारी, पूर्व विधायक कॉ मनोज मंजिल, सेंट्रल कमेटी सदस्य कॉ राजू यादव,स्टार प्रचारक कॉ राजेश साहनी व कॉ. अफ़रोज़ आलम अलग अलग टीम बनाकर माले को जिताने की अपील कर रहे हैं। जो एक दिन में 50 गांवों तक संपर्क कर छोटी छोटी मीटिंग कर रहे हैं और बदलो बिहार बदलो सरकार के नारे को चरितार्थ करने में पूरी ताकत लगा रहे हैं।तरारी की जनता भी वोट चोरों को सबक सिखाने का पूरा मन बना चुकी है।

Related posts

माता पद्मिनी का बलिदान अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

rktvnews

नीतीश का राजनीतिक चरित्र समझना उन्हें पलटीमार बताने जितना आसान नहीं – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

विश्व आदिवासी दिवस समारोह, मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में करेंगे विकसित 100 करोड़ रुपए लागत से होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री

rktvnews

दक्षिणी नौसेना कमान ने एडमिरल (सेवानिवृत्त) रोनाल्ड लिन्सडेल परेरा की जन्म शताब्दी मनाई।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोपाल:सरकार का पहला कर्त्तव्य है नागरिकों की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment