RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:शहर को जलजमाव से मुक्ति होगी पहली प्रथमिकता : कयामुद्दीन अंसारी

इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी ने किया जनसंपर्क।

आरा नगर व मुफसिल के दर्जनों मुहल्ला और गांवों में जनता से इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 नवम्बर।इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी ने आरा विधानसभा में जनसंपर्क किया। आरा नगर व मुफसिल के भलुहीपुर, खारा कुंआ, मिरा चक, बेगमपुर , बघउतपुर, गोला मोहल्ला, महादेवा, आरा मुफस्सिल में सनदीया, निर्मलपुर , सैदपुर, भेलडुमरा सहित दर्जनों मुहल्ला और गांवों में जनता से बदलाव के लिए वोट करने का अपील किया।
कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों से सत्ता पऱ काबिज भाजपा-जदयू की डबल इंजन सरकार को जनता एक पल के लिए भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है. आज बदलाव ही बिहार का सबसे बड़ा एजेंडा बन गया है. रोजगार की मांग पऱ लाठी खाने वाले नौजवान, बास-आवास की जमीन से वंचित भूमिहीन, भूमि अधिग्रहण की मार झेल रहे किसान और कर्ज के बोझ तले कराह रही आधी आबादी आज बदलाव का मूड बना ली है।
उन्होंने कहा कि आरा में डबल ही नही ट्रिपल सरकार है। लेकिन शहर के नागरिक नारकीय स्थिति में जीने को विवश हैं। हर जगह कचड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। शहर के गोढना, अनाइठ, जगदेव नगर, चंदवा, हाउसिंग, मौलाबाग,सहित दर्जन मुहल्लों में जलजमाव बना रहता है।
उन्होंने कहा कि आप हमें विधानसभा भेजते हैं तो सदन में पहला मुद्दा आरा शहर को जलजमाव से मुक्ति का होगा।

Related posts

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:आधुनिक अग्नि सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल पर फायर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

rktvnews

यूट्यूब ऐसा माध्यम है जहां दर्शकों और कलाकारों के बीच कोई निर्णायक नही होता -अंजली

rktvnews

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) को मिला पिच रोलर।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का किया हवाई सर्वेक्षण।

rktvnews

भोजपुर:विश्व उद्यमिता दिवस पर जगजीवन कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment