RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने किया जनता दरबार का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)24 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा आज कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जनता दरबार में पेंशन,राशन कार्ड, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में 1,006 करोड रु० लागतकी 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

झूठे मुकदमों का कारोबार और वकीलों की जवाबदेही:“जब न्याय के प्रहरी ही अपराधी बन जाएँ, तो कानून की आस्था कैसे बचे?”

rktvnews

सिवान के महाराजगंज में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान द्वारा दो दिवसीय 5वा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पद मुक्त को ले छात्र जदयू का अनशन छठे दिन भी जारी।

rktvnews

सत्याग्रह एमएनओपीएस रथ आरा पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:2025 में मजबूत बनेगी एनडीए सरकार: राजेश भट्ट

rktvnews

Leave a Comment