RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:मंगलपुर बाँध पर (बरियारपुर चेकपोस्ट) सघन वाहन जांच में एसएसटी ने कार से बरामद की बियर।

दोनों आरोपित नौतन थाना को किये गए सुपुर्द, दर्ज हुई प्राथमिकी।

निर्वाचन अवधि में अवैध शराब, नगद राशि या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सभी एसएसटी एवं उड़न दस्तों को सतर्क रहकर चौकसी एवं जांच अभियान निरंतर जारी रखने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)24 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के दृष्टिगत जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 24 अक्टूबर 2025 को मंगलपुर बाँध (बरियारपुर चेकपोस्ट), थाना नौतन स्थित एसएसटी पॉइंट पर मजिस्ट्रेट विकास कुमार की उपस्थिति में जांच की जा रही थी। जांच के दौरान दोपहर में गोपालगंज की ओर से आ रही काले रंग की KIA Seltos कार (रजिस्ट्रेशन संख्या – UP60BF7153) को एसएसबी एवं पुलिस बल द्वारा रोका गया।
विधिसम्मत तलाशी के क्रम में कार की डिक्की में रखे ट्रॉली बैग से Budweiser Lager Beer (500 ml) के कुल 3 कैन (Batch No.–7427, दिनांक–16/08/2025) बरामद किए गए।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम दिलीप सिंह, पिता शिव सहाय सिंह, ग्राम राजपुर, पलिया, बलिया (उत्तर प्रदेश) बताया, जबकि साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम धनंजय कनौजिया, पिता संजय प्रसाद कनौजिया, ग्राम जमुआ, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) बताया।
बरामद बियर के संबंध में दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही संतोषजनक उत्तर दिया गया। पूरी कार्रवाई की विडियोग्राफी की गई तथा बरामद बियर को जब्त कर लिया गया। इसके बाद वाहन, बरामद बियर एवं दोनों व्यक्तियों को थाना नौतन पुलिस को सुपुर्द किया गया, जहाँ इस मामले में नौतन थाना कांड संख्या–519/25 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई आरंभ की गई है।
जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन अवधि में अवैध शराब, नगद राशि या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी एसएसटी एवं उड़न दस्तों को सतर्क रहकर चौकसी एवं जांच अभियान निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह पर तस्करी वाले 5 करोड़ रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए; एक गिरफ्तार।

rktvnews

डॉ. सुकांता मजूमदार ने शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर उपायुक्त ने जागरूकता रथ व सड़क सुरक्षा जागरूकता मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बैरन चिट्ठी !

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:27 नवंबर 23

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment