आरा/भोजपुर (सुनील सिंह)05 जून।आज आरा में सत्याग्रह ओपीएस रथ यात्रा संध्या समय में धोबी घाट पर पहुंचा जहां इसका नेतृत्व महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया।रथ यात्रा के दौरान एमएनओपीएस के राष्ट्रीय विजय कुमार बंधु,बिहार के अध्यक्ष वरुण पांडेय सहित अन्य नेताओं ने कहा की जो नेता और पार्टी बिहार के कर्मियों को ओपीएस लागू करेगा वही देश में सरकार बना पायेगा क्योंकि इसी अनदेखी के कारण कर्नाटक की सरकार चली गई। ओपीएस को 6 राज्यों ने लागू किया है अब केंद्र और बिहार सरकार की बारी है अगर ऐसा नहीं होगा तो 2024 के चुनाव का नजारा कुछ और होगा।साथ ही रथ यात्रा के दौरान निजीकरण की समाप्ति,स्थाई नियुक्ति और सबको पुराना पेंशन लागू करने की मांगो पर जोर दिया गया। इस दौरान रमेश कुमार यादव, धर्म कुमार, मणी,अवधेश कुमार पासवान,ध्रुव पंडित, रामानद,राजाराम,विमल कुमार सिंह,मनोज कुमार राय,माधव, नागमणी साहू,जानकी,बालमुकुंद,सुबोध,राज कुमार,मनोज कुमार गुप्ता,सूर्य नारायण सिंह,प्रेम चंद्र सिन्हा,मनोज कुमार यादव,महेंद्र लव कुश,अलका कुमारी आदि उपस्थित थी।

