RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ऐतिहासिक चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से आयोजित हुआ पूजनोतसव, उत्कृष्ट सेवा के लिए 12सदस्य हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अक्टूबर।वार्षिक चित्रगुप्त पूजनोतसव पर कायस्थ बिरादरी के लोगों ने परंपरागत ढंग से अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना श्रद्धापूर्वक की। इस आयोजन को लेकर विभिन्न मोहल्ला तथा समितियों द्वारा भव्यता के साथ आयोजन करने की तैयारी की गई थी।आरा शहर के बीचो-बीच भगवान चित्रगुप्त की प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है जो बाबू बाजार में है। यहां शहर के तमाम बुद्धिजीवी और कायस्थ परिवार के लोग सामूहिक पूजा अर्चना करते हैं। आज भी मंदिर में समय अनुसार शहर को लोगों के बीच भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा अर्चना, वार्षिक आय व्यय,हवन आरती आज भगवान चित्रगुप्त की जय कार्यों के बीच हर साल उल्लास के साथ पूजा आयोजित की गई। यह वार्षिक आयोजन श्री चित्र मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक दिनेश प्रसाद मुन्ना के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को साल और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख लोगों में वरीय अधिवक्ता उदय नारायण प्रसाद, पूर्व प्राचार्य प्रो एस एन सहाय,चिकित्सक डॉक्टर केएन सिंन्हा, पूर्व कुलसचिव प्रो ब्रजेश कुमार,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,डा संजीव कुमार, बिनोद सिंह अधिवक्ता,
आनंद मोहन सिन्हा,डा विभा कुमारी,डा सतीश कुमार सिन्हा, बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिन्हा,की एन सहाय,आदि रहे। यह आयोजन दिन भर चलते। अन्य प्रमुख उपस्थिति में हाकिम प्रसाद, डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह, राजेश पाण्डेय,अधिवक्ता विनोद सिंह, सहित अन्य सामाजिक और अन्य लोगों का दिन भर आना जाना लगा रहा। संध्या समय भजन संध्या का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी आगंतुकों, मीडिया बन्धुओं को लेखनी और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

Related posts

रांची:भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और पुलिसिया बर्बरता पर बोले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,यह राज्य सरकार की हताशा पूर्ण कार्रवाई।

rktvnews

रायपुर : फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश।

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील माँ विजया की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का मनाया गया 11वाँ वर्षोत्सव।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत लोहाघाट(चंपावत) के सीमांत ग्राम ठाटा में रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने मलूटी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया।

rktvnews

गोपालगंज: गन्ना एवं जिला प्रभारी मंत्री ने भूमि पर्चा एवं ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment