RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज: गन्ना एवं जिला प्रभारी मंत्री ने भूमि पर्चा एवं ट्राई साइकिल का किया वितरण।

 

RKTV NEWS/गोपालगंज( बिहार)14 नवंबर। समाहरणालय सभा कक्ष में मंत्री गन्ना उद्योग विभाग बिहार सरकार -सह- प्रभारी मंत्री गोपालगंज कृष्णनंदन पासवान के कर कमलों द्वारा बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं यथा अभियान बसेरा के तहत सुयोग्य लाभुको को वास हेतु भूमि पर्चा का वितरण और संबल योजना के तहत बैटरी द्वारा संचालित ट्राई साइकिल वितरण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा मंत्री को पुष्प पौधा देकर स्वागत किया गया वहीं जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अपर समाहर्ता राजस्व द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
वितरण के क्रम में जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच पुलिस अधीक्षक गोपालगंज अवधेश कुमार दीक्षित एवं अपर समाहर्ता राजस्व आशीष कुमार सिन्हा द्वारा भी लाभुकों को पर्चा वितरण किया
गया ।
आज के कार्यक्रम में अभियान बसेरा के तहत 64 सुयोग्य लाभुकों को वास हेतु भूमिका पर्चा वितरण किया गया। वहीं कुल छः दिव्यांगजन को संबल योजना के तहत बैटरी द्वारा संचालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया गया।
जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर लाभुकों में अत्यंत प्रसन्नता देखी गई।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया गया कि समाज के अंतिम पायदान के लोग जो चल नहीं सकते उनके लिए सरकार की योजना का लाभ गोपालगंज जिले में जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए आज लाभ पहुंचाया जा रहा है इसके लिए जिला प्रशासन जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक अपर समाहर्ता राजस्व और संबंधित अंचल अधिकारी आदि बधाई के पात्र हैं। ऐसे भूमिहीन परिवार जिनके पास रहने का घर नहीं है उन परिवार को प्राथमिकता के आधार पर अभियान बसेरा के तहत भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। समाज के ऐसे लोगों के प्रति जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ सरकार सदैव संकल्पित है।

Related posts

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा 01 (एक) बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

सारण:अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन विभाग के तत्वावधान में पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह मे गोष्ठी का आयोजन हुआ।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चक्की का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:काव्य चौपाल में बही कविताओं की धारा।

rktvnews

Leave a Comment