RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पीरो में की अगिआंव एवं तरारी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर 195-अगिआंव एवं 196-तरारी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ पीरो प्रखंड स्थित सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित करें तथा यह भी देखें कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक (Assured Minimum Facilities) उपलब्ध है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता तक मतदाता सूचना पर्ची (Voter Information Slip) का वितरण शत-प्रतिशत होना चाहिए। इसके साथ ही सभी सेक्टर पदाधिकारी नियमित रूप से बीएलओ एवं आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता एवं पर्ची वितरण के कार्यों की नियमित समीक्षा करें।
जिलाधिकारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिस मतदान परिसर में तीन या उससे अधिक मतदान केंद्र हैं, वहां मॉडल, डिजाइन एवं कलर कोडिंग के आधार पर सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारियों को PRO Application, फॉर्म 17C, वेबकास्टिंग के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर 195-अगिआंव एवं 196-तरारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:भूख हड़ताल पर बैठे होम गार्ड अभियार्थी! नियुक्ति नहीं मिलने पर आत्मदाह को है तैयार।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर आज जमुआ प्रखंड कार्यालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

पानी संरक्षण को जागरूकता मार्च और बच्चों के बीच पेंटिंग का आयोजन।

rktvnews

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment