RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भूमिहार ब्राह्मण शब्द यथावत रखने की मांग, स्मारक भवन की बैठक में प्रस्ताव पारित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक भवन में आयोजित समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भूमिहार ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता युगेश्वर प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव तारकेश्वर ठाकुर अधिवक्ता ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि पूर्व की भांति “भूमिहार ब्राह्मण” शब्द को यथावत रखा जाना चाहिए। समिति के सदस्यों ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वारा लिखित पुस्तक “ब्रह्मर्षि वंश विस्तर” में भूमिहार ब्राह्मण समाज को ब्रह्मर्षि वंश का अंग बताया गया है। ऐसे में “भूमिहार ब्राह्मण” से “ब्राह्मण” शब्द हटाने का प्रयास उचित नहीं है। समिति ने प्रस्ताव के माध्यम से बिहार सरकार से मांग की कि “भूमिहार ब्राह्मण” शब्द को पूर्ववत मान्यता दी जाए। साथ ही इस संबंध में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। बैठक में शशिकांत तिवारी, दिलीप पांडेय, राकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य रामभद्र सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा द्वारा आपातकाल को काला दिवस के रुप मे मनाया गया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के अन्तर्गत चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

विद्यालय में हथियार लेकर पहुंचा विद्यार्थी,किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:शिव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment