RK TV News
खबरें
Breaking News

विदेशी धरती पर चमका भोजपुर का लाल: थाईलैंड में चन्दन पाण्डेय बने विशिष्ट अतिथि, भारतीय खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई। भोजपुर जिले के आरा प्रखंड अंतर्गत बड़की सनदियां गांव के निवासी चन्दन पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाते हुए एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्हें 25 से 27 जुलाई, 2026 तक थाईलैंड के नाखोन सी थम्मरत में आयोजित Thailand Go Super Series 2026 (International Open Go Tournament) के पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि (Invited Distinguished Guest) के रूप में आमंत्रित किया गया।समारोह में चन्दन पाण्डेय ने विभिन्न देशों से आए विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। किसी भारतीय खेल प्रशासक का ऐसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन के पुरस्कार वितरण समारोह का हिस्सा बनना भारत तथा इंडो एमेच्योर गो एसोसिएशन (IAGA) की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता का प्रतीक माना जा रहा है।
चन्दन पाण्डेय वर्तमान में इंडो एमेच्योर गो एसोसिएशन में मानद प्रशासनिक सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे बड़की सनदियां निवासी दयाशंकर पाण्डेय के पुत्र हैं। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने खेल प्रशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।खेल प्रशासन में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने उन्हें बिहार राज्य खेल संशोधन अधिनियम, 2013 में संशोधन के लिए गठित समिति का सदस्य भी नामित किया था। थाईलैंड से चन्दन पाण्डेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी भागीदारी वर्गों में टॉप-3 स्थान हासिल किए। कोलकाता के संदीप दवे ने 19×19 बोर्ड वर्ग में रजत पदक जीता। विजयवाड़ा की शेख ऋत्विका श्री ने 13×13 बोर्ड वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं 9×9 बोर्ड वर्ग में रिवांश वेलगुड़ी ने रजत और आंध्र प्रदेश की आशिका मेहर ने कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।चन्दन पाण्डेय की यह उपलब्धि भोजपुर, बिहार और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के बल पर छोटे से गांव से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया जा सकता है।

Related posts

गिरीडीह:जनता दरबार में उपायुक्त, ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

मई, 2023 के महीने में ईएसआई योजना के अंतर्गत 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए।

rktvnews

देहरादून:अपर मुख्य सचिव ने प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण किया वितरित।

rktvnews

गिरीडीह:विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, गुणवत्ता और समयबद्धता पर उपायुक्त ने दिया सख्त निर्देश।

rktvnews

कांवड़िये : चारा भी, शिकार भी, हथियार में बदलते औजार भी।

rktvnews

राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जी जाड़ावत ने शादी ग्राम पंचायत में किया 6 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment