RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:रामपुर में उत्पाद विभाग की छापामारी, 200 किलो जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध शराब नष्ट।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)18 अक्टूबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के निर्देशानुसार मझीयाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रकाश पासवान एवं अखिलेश पासवान नामक व्यक्ति मौके से फरार हो गए। दोनों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग 200 किलोग्राम जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध देशी शराब (आईडी) बरामद की गई जिसे घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।
जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान चल रहा है :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री द्वारा विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

09 सितंबर को स्व राधा शरण सिंह की स्मृति में एक दिवसीय फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने मतदाताओ की सुविधा हेतु जारी किए विशेष निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति ने डिंडोरी की कृषक लहरी बाई को किया सम्मानित!पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान मिला।

rktvnews

Leave a Comment