RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लापता छात्र का क्षत-विक्षत शव बरामद,परिवार में मचा कोहराम।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अक्टूबर।कोईलवर प्रखंड से लापता इंटर के छात्र पवन कुमार का शव शुक्रवार की सुबह कुल्हड़िया स्टेशन के पूरब आउटर सिग्नल के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। 17 वर्षीय पवन 3 अक्टूबर दोपहर दो बजे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था। शव 581 नंबर खंभे के पास झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने उसके टी-शर्ट से की।पवन हरिपुर निवासी राजेश कुमार का पुत्र था। परिवार में वह एक भाई-बहन में बड़ा था। छोटी बहन गीतांजलि और माता स्वर्गीय राजकुमारी देवी की मौत दो साल पहले ही हो चुकी है।मृतक के चाचा गुड्डू कुमार ने बताया कि पवन दशहरा पर कुल्हड़िया स्थित नानी के घर गया था। वहीं से संदिग्ध हालात में गायब हो गया। परिजनों ने कोईलवर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह झाड़ियों में पड़े शव की सूचना परिजनों को दी। शव देखने के बाद परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। कोईलवर थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की तहकीकात की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related posts

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला परिषद गढ़वा की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के 5वें दिन 6 प्रखण्ड के पंचायत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ब्यूटी कार्यशाला में एयरब्रश मेकअप का दिया गया लाइव डेमो प्रशिक्षण।

rktvnews

जयपुर:जिला कलक्टर ने किया जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा।

rktvnews

भोजपुर : सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 29 मई को! शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद करेंगे चुनाव।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment