RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:बिहार विधानसभा चुनाव : मतदाता जागरूकता और परिवहन व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने दिये निर्देश , लो वोटर टर्नआउट केंद्रों पर विशेष पहल, वाहन अधिग्रहण प्रक्रिया हुई तेज।

डीईओ ने कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारी के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर ( बिहार)11 अक्टूबर।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुट गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में सभी निर्वाची पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांगों के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य था—चुनाव प्रक्रिया के सफल एवं सुचारु संपादन को सुनिश्चित करना और मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना।

लो वोटर टर्नआउट केंद्रों पर विशेष ध्यान

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के ऐसे पोलिंग स्टेशन, जहां पिछले चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था, उनकी सूची स्वीप सेल को उपलब्ध करायें। इन केंद्रों पर विशेष मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP गतिविधियाँ) चलाने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि “हर मतदाता का वोट, लोकतंत्र की ताकत है। हमारा लक्ष्य है कि इस बार मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हो। हर नागरिक 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे।”
डीएम ने सभी बीडीओ, सीडीपीओ, जीविका, आईसीडीएस तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 50% से कम मतदान वाले क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, घरों पर संपर्क अभियान, प्रभात फेरी और शपथ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और शहरी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाये। साथ ही, उन केंद्रों के कम मतदान के कारणों का फीडबैक भी प्राप्त किया जाये, ताकि सुधारात्मक कदम उठाये जा सकें।

जीविका दीदियों, सेविकाओं और बच्चों की भागीदारी

शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

साहेबगंज में साइकिल रैली निकाली गई,

कुढ़नी में शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ,

बोचहा और मुसहरी ग्रामीण में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई,

वहीं कांटी, औराई, मीनापुर, मोतीपुर और सकरा में प्रभात फेरी और घर-घर भ्रमण के माध्यम से लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया।
इन अभियानों में जीविका दीदियों, सेविका-सहायिकाओं और स्कूली बच्चों-बच्चियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान नारा बुलंद किया गया —

“आओ चले मतदान करें, अपने हक की पहचान करें”
“हर वोट जरूरी है, लोकतंत्र की मजबूती है”

जिलाधिकारी ने डीपीओ आईसीडीएस तथा डीपीएम जीविका को निर्देश दिया कि प्रतिदिन के कार्यक्रमों का संपादन नियमित रूप से करें और दैनिक प्रतिवेदन निर्वाचन कोषांग को उपलब्ध कराएं।

परिवहन कोषांग की तैयारी

बैठक में अवगत कराया गया कि मतदान दलों, सुरक्षा बलों और निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित एवं समयबद्ध आवागमन के लिए जिले में कुल 4207 वाहनों की आवश्यकता है। इसके विरुद्ध अब तक 9886 वाहनों का अधिग्रहण किया जा चुका है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सभी वाहन स्वामी को अपने अधिग्रहित वाहनों को 2 नवंबर 2025 तक उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा निर्वाचन जैसे सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्य में लापरवाही मानते हुए नियमानुसार उनके वाहन का निबंधन रद्द किया जाएगा और सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
वाहन अधिग्रहण कार्य के लिए जिले में तीन मुख्य स्थल— जिला स्कूल, आरडीएस कॉलेज और एमआईटी—को परिवहन कोषांग केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है।
इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी हैं तथा वरीय प्रभार नगर आयुक्त को सौंपा गया है।
डीएम श्री सेन ने कहा कि परिवहन व्यवस्था चुनाव की रीढ़ है। उन्होंने डीटीओ को वाहनों की तकनीकी जांच, चालक का सत्यापन और ईंधन आपूर्ति की तैयारी समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अन्य कोषांगों को भी मिले दिशा-निर्देश

बैठक में डीएम ने अन्य महत्वपूर्ण कोषांगों,प्रशिक्षण, व्यय कोषांग, एमसीएमसी सेल, आदर्श आचार संहिता कोषांग, सामग्री प्रबंधन, संचार व्यवस्था, आईटी सेल, नियंत्रण कक्ष, और स्वीप कोषांग — की भी समीक्षा की।

प्रशिक्षण कोषांग को निर्देश दिया गया कि मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण सुचारु ढंग से हो और सभी कर्मी EVM-VVPAT की कार्यप्रणाली को भलीभांति समझ लें। इसके लिए कर्मियों को EVM का हैंड्स ऑन ट्रेनिंग कराने को कहा। 11 अक्टूबर को बिहार विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सेक्टर पदाधिकारी की ब्रीफिंग की जाएगी तथा उनके कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

व्यय कोषांग को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन व्यय पर सख्त निगरानी रखी जाये। सभी उम्मीदवारों के व्यय लेखा का प्रतिदिन अद्यतन करने के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर लें।

एमसीएमसी सेल को सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर आचार संहिता उल्लंघन की सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।

सामग्री प्रबंधन कोषांग को मतदान सामग्री की सुरक्षित पैकिंग और वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आईटी एवं संचार कोषांग को डेटा ट्रांसमिशन और नेटवर्क व्यवस्था के बैकअप प्लान तैयार रखने को कहा गया।

कंट्रोल रूम में 24×7 हेल्पलाइन की व्यवस्था रखने और शिकायतों के त्वरित निपटान का आदेश दिया गया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से कहा

“चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। इसे निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सहभागितापूर्ण बनाना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। प्रशासन की प्रत्येक इकाई को सतर्क और तत्पर रहना होगा।”
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला का लक्ष्य है कि इस बार मतदान प्रतिशत 70 से अधिक पहुंचे। इसके लिए प्रशासनिक दक्षता और जनता की भागीदारी दोनों आवश्यक हैं।

Related posts

आख़िर कैसे जानेंगे दर्द:सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं पढ़ते राजनेताओं के बच्चे।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कैंसर पीड़ित बच्चे को दी गई कीमोथेरेपी।

rktvnews

भोजपुर : उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने वीसी द्वारा की जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए डाक सेवाओं का अस्थायी निलंबन।

rktvnews

छत्तीसगढ : ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन:मुख्यमंत्री

rktvnews

रक्षा मंत्री ने आईसीजी कर्मियों को 32 वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment