RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाढ़ राहत सूची को ले प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में राजद के शिष्टमंडल ने की जिलाधिकारी से मुलकात।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 अक्टूबर। आज राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिहं के नेतृत्व में राजद का एक शिष्टमंडल भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया से मिला। जिलाधिकारी से मनोज सिंह ने पुरे बड़हरा विधानसभा में बाढ़ प्रभावित सुची में कटे नाम जोडने और प्रभावित सुची में नया नाम जोडने के संबंध आग्रह करते हुए बताया की पूरे इलाका में बहुत जगह बाढ़ के चलते रास्ता प्रभावित है और खराब हो गया है। गांव में जल्द से जल्द उन रास्तों को बनवाया जाए। बहुत से प्रभावित लोग सूची से नाम कट गया है प्रशासन की गलती से उसको जल्द से जल्द जोड़ा जाए और बहुत से जगह नया प्रभावित लोगों का नाम नहीं जुड़ा है उन लोगों का भी नाम जोड़ा जाए।मनोज सिंह ने चिंता जाहिर करते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया की पहले जो प्रभावित सूची में नाम था उनमें से बहुत लोगों का कट गया है उन लोगों का जल्द जोड़ा जाए कई पंचायत का नाम बाढ़ प्रभावित में भी छट गया है। रिपोर्ट मंगाकर उनलोगों के भी पंचायत को बाढ़ प्रभावित घोषित होना चाहिए।
मनोज सिंह ने बताया की उक्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी म ने आश्वासन दिया कि जितने लोगो का नाम सूची से कटा हैं उन सभी लोगों का लिस्ट जिला आपदा कार्यालय में जमा करवाइये उन सभी का नाम जोड़वाने का काम किया जायेगा। शिष्टमंडल में शामिल प्रमुख लोगो में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद चन्द्रवंशी , सीपी चक्रवर्ती ,प्रिन्स ठाकुर, अनिल यादव,आकाश पासवान,लक्ष्मण सिंह आदि थे।

Related posts

भोजपुर:अभियुक्त व वारंटी गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

भोपाल:शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू- 322 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति।

rktvnews

बागपत:उप मुख्यमंत्री ने यूपीएस सिसाना का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

rktvnews

बिहार:पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बक्सर:इटाढी के नारायणपुर में मनरेगा से निर्मित खेल मैदान में बास्केटबाल खेल का शुभारम्भ।

rktvnews

राजस्थान:रसायन रहित बागवानी खेती ही कारगर, प्राकृतिक उद्यानिकी खेती को बढ़ावा मिले:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment