RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)10 अक्टूबर।उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान एवं असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी दुमका डॉ० कमलेश्वर प्रसाद के द्वारा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का उदघाटन किया गया। इस कार्यक्रम को सामुहिक रूप से तम्बाकू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकार रवाना किया गया। रैली शहर के मुख्य चौक चौराहा से गुजरते हुए आम जनता को तम्बाकू के दुष्परिणम पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त एवं सिविल सर्जन ने तम्बाकू के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तम्बाकू एक मीठा ज़हर है। तंबाकू हमारे शरीर को बर्बाद कर देता है।
सरकार के द्वारा तंबाकू से बचाव हेतु परामर्श और औषधि की सुविधा दी जाती है। ज्यादा आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी समाज के लोग इस से लड़ने के लिए एक जुट हों। तभी इस के दुष्परिणाम पर नियंत्रण ला सकते है। इस अवसर उप विकास आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि विधालय में तम्बाकु से बचाव एवं दुष्परिणाम के प्रचार प्रसार हेतु प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाए तथा आम जानता एवं युवा वर्ग को तम्बाकु के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया जाए। ताकि लोग का कैंसर, टी.वी इत्यादि बीमारियों से बचाव हो सके एवं मृत्यु दर में कमी लाया जा सके। कोटपा 2003 एवं उसके अतंर्गत बनाये गये प्रवधानों में सर्वजनिक स्थान पर धूम्रपान निषेध, नबालिकों को और उनके द्वारा तम्बाकु उत्पादों के ब्रिकी पर प्रतिबंध शैक्षणिक संस्थानों के सौ गज के दायरे में तम्बाकु उत्पादों के ब्रिकी तम्बाकु उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर प्रतिबंध और सभी तम्बाकु उत्पादों के पैक पर निर्दिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों का अनिवार्य प्रदर्शन सामिल है।
इस तम्बाकु जागरूकता रथ उदघाटन में जिला कार्यकम प्रबंधक, दुमका, आर०के०एस० के कॉडिनेटर, रिजिनल कॉडिनेटर, जिला परार्मशी दुमका समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:डा के एन सिन्हा पहुंचे डायरिया प्रभावित गांव,पीड़ितों से मिले।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

देवघर:पेयजलापूर्ति योजना से जुड़े कार्यों को ससमय करे पूर्ण:उपायुक्त

rktvnews

चतरा:जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा, उपायुक्त ने दी समयबद्ध कार्य पूर्ण करने की हिदायत।

rktvnews

आत्मनिर्भरता से युवा बढ़ रहे है लगातार आगे: जीवन कुमार

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 30 नवंबर को कुरुक्षेत्र, हरियाणा का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment