RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:डा के एन सिन्हा पहुंचे डायरिया प्रभावित गांव,पीड़ितों से मिले।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जुलाई। गुरुवार को एसीएमओ सह प्रभारी सिविल सर्जन डा. के एन सिन्हा ने डायरिया से पीड़ित ग्राम तेतरिया, सलेमपुर का दौरा सदर अस्पताल प्रबंधक शशि जी के साथ किया। वहां करीब 15_ 16 लोग डायरिया से पीड़ित है ,इसमें 5-6 लोगों को पानी चढ़ रहा है। तथा शेष दवा और ओ आर एस पाउडर से ठीक है। कल जिलाधिकारी भोजपुर को यह सूचना मिली तो प्रभारी सिविल सर्जन डा. सिन्हा के निर्देश पर एक मेडिकल टीम, जिसमें एक एम्बुलेंस कई स्वास्थ्य कर्मी गांव का दौरा किये। मगर ग्रामीणों में रोष था कि कोई भी डा .चिकित्सक नहीं आये। इसकी सूचना उन्होंने जिलाधिकारी को दी। तो जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ के एन सिन्हा ने गांव का दौरा किया। गली-गली, हर-हर-घर घूम-घूम कर मरीजों को उन्होंने देखा एवं आवश्यक निर्देश दिया । एक जगह बैठकर दवा सब लोगों को बांटी गई। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया एवं वही आंगनबाड़ी केंद्र में iपानी चढ़ाने की भी व्यवस्था की गई, चार चौकी बेड लगाकर। गांव में आरा सदर ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश एवं कुछ आयुष चिकित्सक भी, डॉ सूरजकांत आदि आज पहुंचे हुए थे। सभी ने मिलकर लोगों का हाल-चाल देख ,उचित सलाह दिया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सिन्हा ने निदेश दिया कि कैंप में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा दो चिकित्सक, डॉक्टर अवश्य रहेंगे जो लोगों का इलाज करेंगे और यह कैंप 3 से 5 दिन वहां रहकर सबका देखभाल करेगा।
डॉ सिन्हा ने दिया निर्देश और कहा कि बरसात में सभी लोग सचेत रहे। बासी खाना नहीं खाएं ,खाना को ढक कर रखें एवं साफ गर्म पानी पिए। आसपास और घर की सफाई रखें । कहीं पानी जमने नहीं दें । इस तरह का कई निर्देश उन्होंने ग्रामीणों को दिए।

Related posts

09 सितम्बर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

rktvnews

झारखण्ड में स्वयं सहायता समूहों को 2019 दिसंबर से अब तक कुल 13,659 करोड़ के क्रेडिट लिंकेज की सहायता।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण कुम्हारों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

डीएफएस के सचिव ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के निष्पादन और एकीकरण योजना की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: अतिक्रमण हटाने को ले लगातार चलाए अभियान: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment