RK TV News
खबरें
Breaking News

भागलपुर:पीरपैंती में अडानी को 1 रुपये में जमीन लुटाना – किसानों की जमीन, रोज़ी–रोटी और पर्यावरण पर सीधा हमला: दीपंकर

RKTV NEWS/भागलपुर (बिहार)02 अक्टूबर।माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज पीरपैंती का दौरा करके तथा किसानों से बातचीत के उपरांत कमालपुर गांव से एक वीडियो जारी कर कहा है कि पीरपैंती की उपजाऊ जमीन को अडानी को सौंपना विकास नहीं, विनाश का सौदा है. यह सौदा किसानों की खेती, बागानों और पूरे इलाके की ज़िंदगी पर सीधा हमला है.
प्रभावित किसानों का कहना है कि आम के बगीचों का कारोबार हजारों लोगों को रोज़गार देता है. अडानी का पावर प्रोजेक्ट नया रोज़गार नहीं देगा, बल्कि मौजूदा रोज़गार छीन लेगा और पूरे इलाके की हवा-पानी-जमीन को जहरीला बना देगा.
किसानों पर जमीन खाली करने का दबाव डाला जा रहा है. उन्हें बार-बार नोटिस थमाए जा रहे हैं और विरोध करने पर भाजपा नेताओं द्वारा जेल में ठूंसने की धमकी दी जा रही है.
मुआवजा, पुनर्वास, दमन और इस विनाशकारी परियोजना की असलियत पर विस्तृत रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी।

Related posts

भोजपुर: समय पर विद्यालय नहीं आने वाले शिक्षकों की तैयार करें सूची, करें कार्रवाई: डीएम

rktvnews

जूलियो ने 7 यूनिकॉर्न फाउंडर्स सहित 180 से अधिक एंजेल निवेशकों से 2.5 मिलियन डॉलर जुटाए।

rktvnews

दुमका:हरिपुर पंचायत सचिवालय में “सूखा कचरा प्रबंधन” कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

महीनो सेवा बाद मृत हुए लावारिस के शव को टीम मदर टेरेसा,आरा ने शव को उसके धर्मानुसार दफनाया।

rktvnews

रेल थाना आरा ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद किया शराब।

rktvnews

पटना:मुख्य सचिव और डीजीपी पहुंचे पुनौरा धाम मंदिर,मंदिर निर्माण संबंधित कार्यों का किया भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment