RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बार्सिलोना में मॉन्डियाकल्ट 2025 का समापन समारोह।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 अक्टूबर।सांस्कृतिक नीतियों और सतत् विकास पर यूनेस्को विश्व सम्मेलन – मॉन्डियाकल्ट 2025 – का समापन समारोह 1 अक्टूबर 2025 को बार्सिलोना में आयोजित किया गया। समारोह में एक सांस्कृतिक प्रस्तुति, उसके बाद युवा मंच के निष्कर्षों का वाचन, नागरिक समाज के हस्तक्षेप, परिणाम दस्तावेज़ को अपनाना, मॉन्डियाकल्ट 2025 की मौखिक रिपोर्ट और अंतिम टिप्पणियाँ शामिल थीं।
समापन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व संस्कृति मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव अमिता प्रसाद साराभाई ने किया, जिन्होंने भारत सरकार के संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से भाग लिया। माननीय मंत्री ने मॉन्डियाकल्ट 2025 के दौरान एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
मॉन्डियाकल्ट 2025 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। प्रतिनिधिमंडल में अमिता प्रसाद साराभाई, अतिरिक्त सचिव, संस्कृति मंत्रालय; प्रियंका चंद्रा, निदेशक, संस्कृति मंत्रालय; विशाल गुप्ता, निजी सचिव, संस्कृति मंत्री; और दीपक शर्मा, उप सचिव शामिल थे, जो विदेश मंत्रालय का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
संस्कृति मंत्री ने 29 सितंबर 2025 को मॉन्डियाकल्ट 2025 के उद्घाटन समारोह और मंत्री स्तरीय प्लेनरी सत्र में भाग लिया था।
संस्कृति मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुश्री अमिता प्रसाद साराभाई ने संस्कृति मंत्रालय की निदेशक प्रियंका चंद्रा और विदेश मंत्रालय के उप सचिव दीपक शर्मा के साथ नीदरलैंड्स के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की, जिसका नेतृत्व नीदरलैंड्स की यूनेस्को में स्थायी उपप्रतिनिधि कार्लिएन श्रिज़वर्सहोफ़, मीडिया की उपमहानिदेशक क्रिस्टियाने मैथीज़न और नीदरलैंड्स के संस्कृति, शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की नीति समन्वयक नथाली क्रोनर ने किया। उन्होंने फिजी के संस्कृति मंत्रालय के निदेशक सिपिरियानो नेमानी से भी मुलाकात की। इन चर्चाओं का उद्देश्य यूनेस्को के अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर ढांचे के तहत ‘छठ महापर्व’ के बहुराष्ट्रीय सूचीकरण के लिए समर्थन प्राप्त करना था।
समापन समारोह ने मॉन्डियाकल्ट 2025 की सफल समाप्ति को चिह्नित किया, जिसमें सदस्य देशों ने संस्कृति की एक वैश्विक सार्वजनिक भलाई के माध्‍यम के रूप में पुनः पुष्टि की और परिणाम दस्तावेज़ को अपनाया, जो सांस्कृतिक नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु मार्ग स्थापित करता है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जी20 भ्रष्टाचार-विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध; जैसे-जैसे देश प्रगति कर रहा है, और अधिक प्रयास किये जा रहे हैं: राजनाथ सिंह

rktvnews

शुरुआती चार चरणों में 66.95 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने धनवार और बिरनी प्रखंड में विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण,दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

माँ बनने में हो रही है परेशानी तो योगासन से मिलेगा लाभ – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर: बखोरपुर में उद्योगपति अजय सिंह के सौजन्य से खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का किया गया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment