RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर :संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत जिले के सभी चार प्रखंडो में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

सम्पूर्णता अभियान जमीनी स्तर पर साकारात्मक बदलाव लाने का एक माध्यम।

सेन्ट्रल प्रभारी ऑफिसर आकांक्षी ब्लॉक प्रोग्राम एवं उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने संयुक्त रूप से सारवां प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण।

प्राथमिक विद्यालय व आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बैजनाथपुर का किया गया निरीक्षण।

सीपीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सारवां का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सराहा।

कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय, सारवां का निरीक्षण कर बच्चियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए।

स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, पशु टीकाकरण एवं कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सुदृढ़ करने की दिशा में करें कार्यःउपायुक्त

खेतों में पेयजलापूर्ति को लेकर पानी के स्त्रोत को पटवन हेतु उपयोग में लाने की दिशा में करें कार्य।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड) 10फरवरी।सारवां प्रखंड में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया गया। ज्ञात हो जिले के चार प्रखंडों (देवीपुर, सारठ, सारवां, करौं) में नीति आयोग द्वारा शुरू किया गया एक 3-माह का ‘मिशन-मोड’ कार्यक्रम है। इस कड़ी में सोमवार को सेन्ट्रल प्रभारी ऑफिसर, आकांक्षी ब्लॉक प्रोग्राम, देवघर भुवनेश प्रताप सिंह व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आयोजित समीक्षा बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सेंट्रल प्रभारी ऑफिसर ने कहा की इस दौरे का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग के श्संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित संकेतकों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेना और विकास कार्यों की समीक्षा करना है, ताकि इस दिशा में और बेहतर कार्य किया जा सके। आगे बैठक के दौरान श्संपूर्णता अभियान 2.0 पर एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर किये जाने वाले विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया। साथ ही निम्नलिखित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया स्वास्थ्य और पोषणरू गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, संस्थागत प्रसव और बच्चों के टीकाकरण की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना। वही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और ड्रॉप-आउट दर को कम करने के प्रयासों पर चर्चा की गई। साथ ही कृषि एवं आजीविका के क्षेत्र में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना हैं। आगे सीपीओ ने जिले द्वारा हासिल किए गए लक्ष्यों की सराहना करते हुए कहा कि संपूर्णता अभियान केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने का एक माध्यम है। हमें शत-प्रतिशत संतृप्ति (सेच्युरेटेड) के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा बताया गया कि अभियान के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के-5 तथा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के-6 नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों को पूर्ण किया जाना है। यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक संचालित हैं। ऐसे में अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, पशु टीकाकरण एवं कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सुदृढ़ करना है। इसके तहत स्वास्थ्य प्रणाली, रोग निगरानी, स्वच्छता जागरूकता, शिक्षा ढांचा समेत अन्य संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित की जायेगी। आगे उपायुक्त ने कहा कि नीति आयोग द्वारा तय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए सभी स्कूलों में पेयजल योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने आकांक्षी प्रखंडों में छोटी-छोटी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को समन्वय के साथ समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया। पब्लिक हेल्थ सेक्टर को मजबूत करने के लिए एमओआइसी के साथ नियमित बैठक एवं सतत मॉनिटरिंग की बात कही गयी। धन्यवाद ज्ञापन के दौरान उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा यह अभियान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता एवं पशु टीकाकरण जैसी बुनियादी सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर योजनाबद्ध क्रियान्वयन, नियमित समीक्षा, डेटा-डैशबोर्ड आधारित निगरानी तथा व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों पर विशेष फोकस रहेगा।

बैठक के पश्चात विभिन्न पंचायतों का किया गया निरीक्षण

बैठक के पश्चात सेन्ट्रल प्रभारी ऑफिसर भूवनेश प्रताप, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा ने संयुक्त रूप से आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बैजनाथपुर एवं प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर का निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात उन्हें मिल रही सुविधाओं के साथ मिडे मिल की स्थिति का निरीक्षण किया। आगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ साफ-सफाई की सराहना की। इसके अलावे कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय सारवां का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, स्वास्थ्य भोजन और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बच्चियों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं से अवगत हुए। आगे उन्होंने शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ पात्र बच्चियों को सरकारी याजनाओं से जुड़ने की बात कही। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में सीपीओ ने खेतों में पेयजलापूर्ति को लेकर पानी के स्त्रोत को पटवन हेतु उपयोग करने की दिशा में उन्होंने सारवां प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगे निरीक्षण के दौरान दोंदिया पंचायत अन्तर्गत पशु टीकाकरण एवं पशुपालन को लेकर किये जा रहे कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और सरकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में उनका फीडबैक लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और लंबित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, डीएमटी की टीम और संपूर्णता अभियान की टीम आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

वैज्ञानिकों के संयुक्त अभियान कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का सफल समापन।

rktvnews

भोजपुर:उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामपाली, में ज्ञानोत्सव का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:मेहंदी प्रतियोगिता के साथ टी एच पब्लिक स्कूलके बच्चों ने निकाली आकर्षक झाँकी।

rktvnews

भोजपुर : वीडियो में पिस्टल लहराने व फायरिंग करने के मामले मे तीन पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment