RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली (CP GRAMS) की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)15 सितंबर।समाहरणालय सभागार में आज उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली (CP GRAMS) की समीक्षा बैठक की। बैठक में पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। पोर्टल में विशेष रूप से जिन विभाग के मामले लंबित थे उसको 2 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। CP GRAMS) एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से कोई नागरिक किसी भी विभाग से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। यह प्रणाली शिकायतों के पंजीकरण, उनका मॉनिटरिंग, संबंधित विभागों को फॉरवर्डिंग और समाधान की समयबद्धता सुनिश्चित करता है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैकिंग सुविधा के माध्यम से देख सकते है। दूरदराज के लोगो को इस सुविधा के माध्यम से काफी सहायता मिली है। इस ऑनलाइन प्रणाली से , विभागीय जवाबदेही और लोक शिकायत निवारण में काफी सहायता मिली है। यह समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करता है। सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वे किसी भी सरकारी सेवा या विभाग से जुड़ी समस्या या शिकायत होने पर www.pgportal.gov.in पर लॉग इन कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।

Related posts

मंत्रिमंडल ने 2025-2026 की अवधि के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की उप-योजना के रूप में कमांड क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी।

rktvnews

देहरादून: न्याय मित्र हेल्पलाइन का विधिवत किया गया उद्घाटन।

rktvnews

पटना:दिनकर ने कहा था- राजनीति जब जब लड़खड़ाएगी, साहित्य सँभालेगा : डॉ सुलभ

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 139 भवनों का उद्घाटन व 192 भवनों का किया शिलान्यास।

rktvnews

वर्ष 2021 के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा; ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

rktvnews

हिंदी : धर्मदेव सिंह

rktvnews

Leave a Comment