RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: न्याय मित्र हेल्पलाइन का विधिवत किया गया उद्घाटन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)04 अक्टूबर। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय / मुख्य संरक्षक के कर कमलों से माननीय वरिष्ठ न्यायाधीश / कार्यकारी अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी की गरिमामयी उपस्थिति में न्याय मित्र हेल्पलाइन का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में न्याय मित्र पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन शामिल हैं, इसके माध्यम से उत्तराखण्ड के नागरिक मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकेंगे और अपने मामले स्थायी लोक अदालतों में दर्ज करा सकेंगे। इस पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन का निर्माण मुख्य सचिव के निर्देशन में आई०टी०डी०ए० की सहायता से तैयार किया जा रहा है और अगले दो माह में पूर्ण रूप से जनमानस के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा।
न्याय मित्र हेल्पलाइन के माध्यम से, नागरिक न केवल कानूनी मामलों में सहायता प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें भी इस पोर्टल के जरिए दर्ज कर सकेंगे। इन शिकायतों को त्वरित समाधान हेतु सी०एम० हेल्पलाइन पोर्टल पर भेजा जाएगा।
यह पहल उत्तराखण्ड के नागरिकों को न्याय और प्रशासन के और करीब लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य की डिजिटल सशक्तिकरण और सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता की दिशा में एक अहम योगदान देगा। इसके माध्यम से नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सहायता प्राप्त होगी, जो उत्तराखण्ड को एक न्यायपूर्ण और उत्तरदायी राज्य बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर समस्त जनपदों से जिला न्यायाधीश, निदेशक आई०टी०डी०ए० नितिका खंडेलवाल और राज्य नोडल अधिकारी, सी०एम० पोर्टल आरती बलोदी भी उपस्थित रहीं।

Related posts

भोपाल:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले राज्यपाल।

rktvnews

मंदिर मुक्ति आंदोलन की रणनीति के साथ महाकुंभ में संपन्न हुई विहिप की त्रि-दिवसीय बैठक।

rktvnews

सोशल मीडिया: तथ्यों से परे…. फिर भी हम खड़े।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश में भी दिये जायेंगे स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड्स : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा चयनित खिलाड़ियों को 90वीं बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

कैबिनेट ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड और इसके अन्य संयुक्त उद्यमों/सहायक कंपनियों में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के लिए निवेश हेतु एनटीपीसी लिमिटेड को ज्यादा अधिकार सौंपने को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment