RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने पेंशन अदालत से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

बैठक में उपायुक्त ने लंबित मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए नियमानुसार निष्पादित करने का दिशा-निर्देश दिया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)15 सितंबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में उपायुक्त ने विभागवार पेंशन से सम्बंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की तथा लंबित मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए नियमानुसार निष्पादित करने का दिशा-निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपने अपने यहां पेंशन से जुड़े लंबित मामलों को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही समय समय इसकी समीक्षा करें। आगे उपायुक्त ने समाहरणालय में उपस्थित पेंशनधारियों से बात कर उनकी शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी, सभी कार्यालय प्रधान समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा से 5 बसों में तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

कुंअर सिंह की वीरता की गाथा गायेगा शिवपुर गंगा पुल- राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी

rktvnews

उत्तराखंड:बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की महिला राफ्टिंग टीम पहली बार देवप्रयाग संगम से गंगा सागर की यात्रा पर निकली।

rktvnews

आयुष मंत्री ने यूनानी चिकित्सा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ किया

rktvnews

भोजपुर:नवल किशोर ओझा ने पितरो की स्मृति में 151 पौधारोपण किया।

rktvnews

बक्सर डीएम ने अध्यापक परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment