RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हिंदी : धर्मदेव सिंह

रचनाकार-धर्मदेव सिंह, प. बंगाल

हिंदी!

हिन्दी राष्ट्र माता है
यह भेद किसी से न कर
प्यार सबसे करती है
अपनी मधुर वाणी से
यह मन सबका मोहती है।

दूर दूर तक यह सैर करती है
सब ठौर यह सम्मान पाती है
सभा में जब यह बोलती है
सभा मौन हो सुनती है।

जन जन की पीर
यही मिटाती है
हर संकटों का
हल यही निकालती है
इसीलिए यह
संकट मोचनी कहलाती है।

अपनी हर बहनों को
निराश न कर
उनका पूर्ण सम्मान करती है
सभी को अपने घर में
यह बोलने का अधिकार देती है।

राष्ट्र उत्थान में भी यह
पूर्ण अवदान करती है
राष्ट्र मध्य सब काल यह
शाँति सौहार्द एकता का
अच्छा माहौल बनाती है।

हम यही कहेंगे अंततः कि
हम सब भारतवासी
अपनी इस राष्ट्र माता हिंदी पर
गर्व करें सश्रद्ध।

 

Related posts

शाहपुर में प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई शिविर आयोजित।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एनएसडीसी के साथ समझौता।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय संग्रहालय में वैसाक दिवस समारोह में बुद्ध को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

भोजपुर: 01 मई को निर्देशक मनोज कुमार सिंह के कार्यशाला में तैयार नाटक “शिव-धनुष “का होगा मंचन।

rktvnews

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचार अकादमी-वित्त में महानियंत्रक संचार लेखा की दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र समीक्षा बैठक का समापन हुआ।

rktvnews

यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी से किसान परेशान!सरकार दें ध्यान:एपी पाठक

rktvnews

Leave a Comment