RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौजन्य भेंट।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 10 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्मश्री, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने सौजन्य भेंट मुलाकात की। उनके निवास स्थान ग्राम गनियारी पहुंचकर कुलपति डॉ. शर्मा ने हालचाल जाना। परिजनों ने बताया कि बीते दो सालों से वे अस्वस्थ चल रही हैं और घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। डॉ. शर्मा ने श्रीमती तीजन बाई के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। तीजन बाई ने उनके सिर पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान प्रसिद्ध पंथी कलाकार पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले भी मौजूद रहे। श्रीमती तीजन बाई एक अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पंडवानी गायिका हैं, जो अपनी कला के दम पर पद्मश्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से भी सम्मानित हो चुकी हैं। ऐसी महान हस्ती से मिलकर कुलपति डॉ. शर्मा ने लोक संस्कृति एवं लोक कलाओं को और अधिक ऊंचाई तक ले जाने का आशीर्वाद लिया।

Related posts

भोजपुर:हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए: महापौर

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण संबंधी विचार विमर्श बैठक आयोजित।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से गोपनीय शाखा प्रभारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

वृद्धा वर्णनम् !

rktvnews

भाकपा-माले ने रामनरेश राम की 13 वीं बरसी को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने सिक्किम के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों और डिप्टी-सीआईएसओ के लिए राज्य क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment