RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण संबंधी विचार विमर्श बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 28अगस्त।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के क्रम में प्रारूप प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति के निराकरण के उपरांत अंतिम रूप देने संबंधी विचार विमर्श करने से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को बताया गया कि दिनांक 10 अगस्त 2023 को मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची सभी के अवलोकन के लिए प्रकाशित कर दी गई है तथा सभी लोगों, राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों से सुझाव आपत्ति की मांग दिनांक 19 अगस्त 2023 तक की गई थी। 200-बक्सर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र संबंधी कुल 03 आपत्ति प्राप्त हुए, 199-ब्रह्मपुर में कुल 02 आपत्ति प्राप्त हुए अन्य विधानसभा में किसी प्रकार का मतदान केंद्र संबंधी दावा आपत्ति प्राप्त नहीं हुआ है। इस प्रकार जिले अंतर्गत कुल 05 आपत्ति प्राप्त हुआ जिसका निराकरण संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा माननीय सदस्य विधानसभा 199-ब्रह्मपुर सहित सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिवों एवं प्रतिनिधियों द्वारा जिले अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों के लिए बूथ लेबल एजेंट (BLA) की नियुक्ति हेतु अनुरोध किया गया जिस पर सभी दलों ने सहमति व्यक्त की।
बैठक में सदस्य विधानसभा ब्रह्मपुर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराव, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बक्सर/डुमराव, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नागपुर में सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 किड्स फैशन आइकन’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया।

rktvnews

नवादा:डीआरडीए सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

rktvnews

हरदीप सिंह पुरी ने जम्मू में तेल और प्राकृतिक गैस निगम द्वारा वित्त पोषित यात्री निवास की आधारशिला रखी।

rktvnews

मोतिहारी सदर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकुलिया में बाल दरबार का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार का आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

जिलाधिकारी की मोतीझील सौंदर्यीकरण परियोजना के क्रियान्वयन एवं अतिक्रमण मुक्त करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment