RK TV News
खबरें
Breaking News

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने सिक्किम के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों और डिप्टी-सीआईएसओ के लिए राज्य क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया।

डिजिटल इंडिया के अंतर्गत एक क्षमता निर्माण परियोजना।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 जुलाई।सिक्किम सरकार के विभिन्न विभागों के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (सीआईएसओ) और डिप्टी-सीआईएसओ के लिए 14 जुलाई, 2025 को गंगटोक, सिक्किम में एक राज्य क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। यह एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सिक्किम सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से आयोजित की गई थी।
उद्घाटन सत्र में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव तेनजिंग टी. कालोन ने साइबर सुरक्षा खतरों की उभरती प्रकृति पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विभागीय डिजिटल बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में सीआईएसओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही एक सुरक्षित डिजिटल इको-सिस्टम के निर्माण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
कार्यशाला का संचालन सर्ट-इन के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। ये सत्र विभागीय सीआईएसओ और डिप्टी-सीआईएसओ के लिए साइबर सुरक्षा ज़िम्मेदारियों और प्रतिक्रिया रणनीतियों की समझ को मज़बूत करने के लिए आयोजित किए गए थे।
इस कार्यशाला का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना, संस्थागत क्षमताओं को बढ़ाना और विभागों को साइबर स्वच्छता बनाए रखने तथा सूचना सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह कार्यशाला साइबर सुरक्षित भारत पहल और डिजिटल इंडिया मिशन के व्यापक लक्ष्यों जैसे सुरक्षित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से नागरिकों को सेवाओं के एकीकृत वितरण को बढ़ावा देने के अनुरूप भी है।

Related posts

भोजपुर:हिंदी की दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भारतीय और हांगकांग के सीमा शुल्क विभाग ने व्यापार-आधारित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 4 गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:चुनाव दिवस के दिन शत प्रतिशत मतदाता अपना मत का उपयोग करें इसके लिए जिले भर में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

पटना:आरक्षण चोरी के खिलाफ़ पटना में प्रदर्शन कर रहे पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के दौरान घायल छात्रों से मिले का. दीपंकर भट्टाचार्य।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस का झंडा दिखा उप विकास आयुक्त ने रैली को किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:गोप गुट द्वारा संविधान पद यात्रा और यूनिसेफ पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment