RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से गोपनीय शाखा प्रभारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

गढवा /झारखंड 13 अक्टूबर।उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशनकार्ड, पेंशन, आवास, जमीन विवाद, मुआवजा, चापाकल अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
सर्वप्रथम मंझिआंव प्रखंड के ग्राम आमर निवासियों द्वारा आवेदन देते हुए शिकायत किया गया कि स्थानीय निवासी वीरेंद्र पांडेय द्वारा सरकारी चापाकल में सबमर्सिबल पंप लगाकर निजी उपयोग किया जा रहा है। मामले की जांच एवं कार्रवाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी मंझिआंव को निर्देशित किया गया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरहे में उच्च विद्यालय संचालन हेतु शिक्षक पदस्थापित करने एवं भवन निर्माण के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा आवेदन दिया गया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। भवनाथपुर प्रखंड के मकरी टोला निवासियों ने सामुहिक रूप से आवेदन देते हुए उक्त टोले के चौपाल के पास सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की है। सभी ने बताया कि चौपाल के पास सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकर्ता द्वारा पक्का मकान बनाने के साथ-साथ मवेशियों को रखने का कार्य किया जा रहा है, जिसके संबंध में कई बार विरोध दर्ज किया गया। अतिक्रमण के कारण आमजनों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अतः सभी ने उक्त सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी, भवनाथपुर को निर्देशित किया गया। धुरकी थाना अंतर्गत सोनडीहा ग्राम में जन वितरण प्रणाली दुकानदार सोनिया देवी, पति उमेश राम द्वारा जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में अनियमितता एवं लाभुकों संग मार पीट करने की शिकायत प्राप्त हुई, मामले की जाँच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।

Related posts

भोजपुर:नृत्य और संगीत अभिनय का महत्पूर्ण अंग : मीनाक्षी पाण्डेय

rktvnews

देवघर:मनरेगा, आवास योजना को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोतिहारी सदर की संयुक्त अध्यक्षता में जाम और अतिक्रमण को ले बैठक।

rktvnews

एनसीजीजी ने बांग्लादेश के सिविल सेवकों के 67वें और 68वें बैच का प्रशिक्षण पूरा किया; बांग्लादेश के 2,469 अधिकारियों ने अब तक, एनसीजीजी में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्लेम केश से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक।

rktvnews

पलामू प्रमंडल के कार्य क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2024 मौसम के लिए प्राथमिक संग्रहणकर्ताओं से केन्दू पत्ती के क्रय दर प्रति मानक बोरा के निर्धारण हेतु सरकार को परामर्श देने के लिए हुआ विचार-विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment