RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती की पुष्टि की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों की आज मजबूती की पुष्टि की और दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं में विश्वास व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देश अपने देशवासियों के उज्जवल और समृद्ध भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

श्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के सोशल मीडिया एक्स पर की गई एक पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा:

“भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारी टीम इन चर्चाओं को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करने के लिए भी उत्सुक हूँ। हम अपने दोनों देशों के लोगों के उज्जवल और समृद्ध भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,आरा के महावि‌द्यलय के छात्रो ने किया रक्तदान।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने नगर निकायों के साथ की बैठक।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों को ग्रेड-I के लिए प्रवेश की आयु को एक समान 6+ वर्ष रखने का निर्देश दिया

rktvnews

मुख्यमंत्री का संकेत के परिवार ने पौध-रोपण कर माना आभार।

rktvnews

पटना:कांग्रेस नेता आदित्य पासवान ने अमित शाह पर लगाया बाबा भीम राव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप, आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026: प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स, 500 ड्रोन शो और सांस्कृतिक संध्या होंगे मुख्य आकर्षण।

rktvnews

Leave a Comment