
RKTV NEWS/देहरादून( उत्तराखंड)10 सितंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान कार्यों, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा जानकारी ली।
