RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बिहिया बीईओ ने लिया शाहपुर बीईओ का प्रभार।

बिहिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा शाहपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत करते कन्या मध्य विद्यालय, शाहपुर के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ओझा व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 सितम्बर। भोजपुर जिला के बिहिया प्रखंड मे पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने शाहपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद बीईओ मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय, शाहपुर के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ओझा, हरि नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह, मध्य विद्यालय, शाहपुर के प्रधानाध्यापक प्रभाशंकर सिंह तथा इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय, बिलौटी के वरीय शिक्षक विनय कुमार केशरी द्वारा फूल, माला एवं अंग वस्त्र से बीईओ मनोज कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर छठू प्रसाद, मनन ओझा, रजनीश चौबे, मनोज कुमार, राकेश मिश्रा, सुशील विक्रांत, सुनील तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित थे। इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय, बिलौटी मे भी विनय कुमार केशरी के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों ने बीईओ मनोज कुमार का भव्य स्वागत किया।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आदर्श चंपावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

rktvnews

सीतामढ़ी:नशामुक्ति अभियान को गति देने और आम –आवाम को नशे से मुक्त करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सीतामढ़ी में 23 नवंबर को नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारत में जल स्रोतों पर अभी तक की पहली गणना हुई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 मई 26

rktvnews

Leave a Comment