RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:”आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)26 अगस्त।”हम झारखंड के आदि कर्मयोगी प्रण लेते हैं कि राज्य के आदिवासी समुदाय के समग्र विकास हेतु पूर्ण निष्ठा,प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे” समाहरणालय सभागार में “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों,कर्मियों को शपथ दिलायी।
इससे पूर्व उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 17 विभागों के अभिसरण से यह अभियान संचालित होगा।इस अभियान के तहत कम्युनिटी लीडर तैयार करना है ताकि ग्रामीण स्तर की समस्याओं को चिन्हित करते हुए उसे दूर किया जा सके।जिला,प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर निगरानी टीम का गठन किया जायेगा।सभी विभाग आपस मे समन्वय बनाकर सुदूर ग्रामीण स्तर की समस्याओं को दूर करने का कार्य करेंगे।
अभियान का उ‌द्देश्य 20 लाख से अधिक आदिवासी परिवर्तनकारी नेताओं (कर्मयोगी) का एक मजबूत कैडर तैयार करना है, जो जमीनी स्तर पर सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करेंगे।यह कार्यक्रम दोषपूर्ण कार्यान्वयन तंत्र को दुरुस्त करने हेतु प्रशासकीय प्रेरणा, नवाचार और समर्पण पर जोर देता है-मूल समस्या योजनाओं की कमी नहीं, बल्कि कार्यान्वयन में कमी बताई जाती है।यह अभियान ऐसे आदिवासी क्षेत्रों को लक्षित करता है, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन, और शासन सेवाओं की पहुंच में गहरी असमानताएं है-चुनौतियों का समाधान और सेवाओं का अतिम छोर तक वितरण सुनिश्चित करना इसका अभियान लक्ष्य है।
इससे पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारियों गौतम मोदी ने “आदि कर्मयोगी अभियान” के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत रूप से बताया।डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर डीआरडीए के एकाउंट ऑफिसर पवन पांडेय सहित अन्य विभागों से मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Related posts

बिहार:किसानों के उत्थान हेतु एफपीओ की ट्रेडर्स और होकर्स संग बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त का गढ़वा के छात्रावासों का निरीक्षण, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:2030 तक भोजपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने को ले नया अभियान शुरू : सचिव डा सुनीता सिंह

rktvnews

भोजपुर के पीरो प्रखंड के लहरी तिवारीडीह में सड़क दुघर्टना में 4 लोगों की मौत,2 घायल पीएमसीएच में रेफर।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त -सह- जिला समुचित प्राधिकारी (PC&PNDT) गढ़वा की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (PC&PNDT) की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की पहल और JSLPS के सहयोग से आम उत्पादकों को मिला बेहतर बाजार।

rktvnews

Leave a Comment