RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)26 अगस्त।जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी, श्रीकांत या विस्पुते ने जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब दर्जनों लोगों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मईया समान योजना से जुड़ी समस्याएं, दिव्यागजन हेतु ट्राई-साइकिल की मांग, भूमि विवाद, दाखिल खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास योजना, शिक्षा विभाग व विद्यालय संचालन से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सहजता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

Related posts

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

महाकुंभ:तृतीय अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर प्रशासन का विशेष ‘ऑपरेशन इलेवन’ प्लान तैयार।

rktvnews

एक्सिस बैंक ने मास्टरकार्ड के साथ मिलकर एनएफसी साउंडबॉक्स लॉन्च किया।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में अवसरों और वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर कोलकाता में जानकारी कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जनवरी 26

rktvnews

राजनीति में युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता।

rktvnews

Leave a Comment