RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बिना बिजली दिए किसानों को आ रहे बिल,बिल माफी को ले अधीक्षण अभियंता को दिया गया आवेदन: कयामुद्दीन

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)26 अगस्त।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा में महागठबंधन समर्थित पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने आज एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि आरा प्रखंड के दर्जनों गांवों में बिजली विभाग की लापरवाही उभर कर सामने आई है.आरा सदर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत अंतर्गत बलुआं और धुधुआं गांव के किसानों का प्रतिनिधि मंडल भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधिक्षण अभियंता से मुलाकात की.
उन्होंने बताया की आरा सदर प्रखंड के दर्जनों गांवों में बिजली विभाग द्वारा बिना बिजली कनेक्शन दिये सैकड़ों किसानों को बिजली का बिल लगातार दो माह से थमा दिया जा रहा है।जिससे किसानों में काफी बेचैनी और आक्रोश है, पिछले दिनों क्यामुद्दीन अंसारी ने बलुआं गांव में किसानों की बैठक भी की थी.बिना बिजली कनेक्शन दिए बिजली विभाग ने किसानों को बिजली बिल थमा दिया था। उसके खिलाफ आज किसान ने बिजली विभाग के अधिक्षण अभियंता से मुलाकात कर उन्हें मांग – पत्र सुपुर्द किया.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज बिजली विभाग के A.C. से मिलकर उन्होंने उन्हें जानकारी देते हुए बताया की बिना बिजली दिए बिजली बिल को माफ किया जाय.तथा अगहनु फ़सल उगाने के सिजन को देखते हुए शीघ्र बिजली का कनेक्शन दिया जाय, जिससे किसान फसल का पटवन कर सके.
भाकपा माले नेता ने कहा कि विभाग के A.C ने किसानों के मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए एक सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया.
किसानों के प्रतिनिधि मंडल में क्यामुद्दीन अंसारी के साथ राजकुमार प्रसाद,राजन कुमार,हरिनाथ सिंह, मोहित कुमार, राजकिशोर यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related posts

पटना:का. विशेश्वर प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज में विशेष साप्ताहिक शिविर के तीसरे दिन योग प्रशिक्षण एवं पौधारोपण अयोजित।

rktvnews

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने बिहार के 39 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

rktvnews

ब्राउन शुगर के साथ तीन ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

लाड़ली बहना योजना जीवन बदलने का अभियान : मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment