RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में DMF अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने खनिज फाउंडेशन मद से चयनित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। जिन योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, उनके शीघ्र कार्यान्वयन एवं समयबद्ध पूर्णता हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। खनिज निधि से संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में आंगनबाड़ियों में शौचालय निर्माण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, श्मशान घाटों पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण, जीविका मार्ट का निर्माण, हाई मास्ट लाइट की स्थापना, स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉन्ड (WSP) का निर्माण, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, चयनित स्थलों पर वृक्षारोपण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की चहारदीवारी का निर्माण तथा महादलित टोला में लिंक/ब्रांच रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर, सिविल सर्जन भोजपुर, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला समन्वयक जीविका सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं खान निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

तीन राज्यों में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में 12.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद से 99,675 किसानों को लाभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

मोतिहारी: 100 करोड़ की लागत से निर्मित आठ भवनों का उदघाटन एवं 8 करोड़ की लागत वाली दो भवनो का किया गया शिलान्यास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 दिसंबर 25

rktvnews

Leave a Comment