RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

मोतिहारी: 100 करोड़ की लागत से निर्मित आठ भवनों का उदघाटन एवं 8 करोड़ की लागत वाली दो भवनो का किया गया शिलान्यास।

मोतिहारी/ पूर्वी चंपारण 22 फरवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करकमलों द्वारा पटना से भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा कियान्वित योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री के द्वारा 21 विभागों की 1555.30 करोड़ 132 योजनाओ का उदघाटन एवं 1321.13 करोड़ की लागत से 110 योजनाओं का शिल्यान्यास किया गया जिसमें पूर्वी चम्पारण जिला के 100 करोड़ की लागत से निर्मित आठ भवनों का उद्घाटन एवं 8 करोड की लागत वाली दो भवनो का शिलान्यास शामिल है।
पूर्वी चम्पारण के जिन भवनों उदघाटन किया गया उसमें 39.69 करोड़ की लागत से निर्मित अभियंत्रण महाविद्यालय में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन, 32.50 करोड़ की लागत से मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय में 300 क्षमता बालक (1 अदद) एवं 200 क्षमता बालिका (1 अदद) छात्रावास का निमार्ण कार्य, 16.06 करोड़ की लागत से सिकरहना में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य, 280.86 लाख की लागत से समाहरणालय परिसर में 200 क्षमता वाले मिटिंग हॉल का निर्माण कार्य, 100.13 लाख की लागत से बंजरिया प्रखण्ड के रोहनिया में बाढ़ आश्रय का निर्माण कार्य, 748.87 लाख की लागत से डिस्ट्रीक्ट इमरजेंसी रेस्पॉन्स फेसिलिटी एवं ट्रेनिंग सेन्टर भवन का निर्माण कार्य, 71.00 की लागत से छौड़ादानों में सद्भाव मंडप का निर्माण कार्य एवं 42.69 लाख की लागत से जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के आवासीय भवन का ऑन-लाईन उदघाटन किया गया।
जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उसमें पूर्वी चम्पारण जिले में 322.53 लाख की लागत से केन्द्रीय कारा, मोतिहारी के अन्दर 198 क्षमता के 01 अदद् बंदी कक्ष का निर्माण कार्य एवं 490.62 लाख की लागत से तुरकौलिया में 100 आसन वाले राजकीय कल्याण छात्रावास भवन का निर्माण कार्य का ऑन लाईन शिलान्यास किया गया।
पटना मे आयोजित उदघाटन एवं शिलान्यास कार्यकम का वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। समाहरणालय मोतिहारी स्थित एनआईसी में इसको लेकर व्यवस्था करायी गयी थी जहाँ जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के साथ कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल मोतिहारी उपस्थित थे। जिला स्थित जिन भवनों का उदघाटन एवं शिलान्यास किया गया वहाँ भी कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Related posts

भोजपुर : स्वीप कोषांग के तहत मतदाताओं की जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान।

rktvnews

नवादा: डीएम ने भू अर्जन से संबंधित संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:भाजपा नेताओं ने तरारी मे कमल खिलने का किया दावा।

rktvnews

भोजपुर : जगदीशपुर थाने ने हीरोइन के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

इंदौर:हुंडई कार से परिवहन की जा रही देशी मदिरा प्लेन की 35 पेटी जप्त।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment