RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर पार्क एवं मंडल कारा के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 अगस्त।उपायुक्त कीर्तिश्री ने आज जिले में प्रस्तावित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि चिन्हित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, राजस्व उप निरीक्षक पंकज कुमार दुबे सहित सदर अंचल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त पहले चंगेर पहुँचीं जहाँ उन्होंने इंडस्ट्रियल पार्क के लिए लगभग 25 एकड़ के क्षेत्र को चिन्हित करने हेतु स्थल का अवलोकन किया। इसके बाद वे किशुनपुर पहुँचीं और वहाँ सोलर पार्क के लिए लगभग 25 एकड़ क्षेत्र से ज्यादा के चिन्हांकन के उद्देश्य से स्थल का निरीक्षण किया। अंत में पारीडीह जाकर मंडल कारा के लिए लगभग 25 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का स्वरूप अभी प्रस्तावित है और आज का निरीक्षण केवल भूमि चिन्हित करने तथा आगे की प्रक्रियाओं के लिए प्रारम्भिक आकलन करने के लिए था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमसम्मत तरीके से की जाए तथा हर आवश्यक औपचारिकता समयबद्धता के साथ पूरी की जाए ताकि आगे की योजना-प्रक्रिया में किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न हो।
उपायुक्त ने कहा कि यदि इन प्रस्तावित परियोजनाओं को लागू किया गया तो इससे जिले में औद्योगिक गतिविधियाँ सक्रिय होंगी, ऊर्जा क्षेत्र में वृद्धि संभव होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बल मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि स्थानिक आवश्यकताओं, पर्यावरणीय पहलुओं और सामाजिक हितों का समुचित ध्यान रखते हुए ही आगे की कार्यवाही की जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी स्थल की स्थिति, सड़क-संरचना, जल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए पुनः रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे ताकि प्रस्तावित योजनाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय सुविवेकपूर्ण ढंग से लिया जा सके।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साओ पाउलो में ब्राज़ील के प्रतिष्ठित कृषि व्यापार समुदाय के 27 सदस्यों से विस्तृत बातचीत की।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद: महिलाओं की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का बन गया है माध्यम।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जिला न्यायालय इंदौर में आधार कैंप आयोजित- 70 से अधिक पंजीयन पूर्ण।

rktvnews

भोजपुर:होली सेवियर चर्च आरा मे धूम धाम से मना क्रिसमस का त्योहार,की गई प्रार्थना।

rktvnews

Leave a Comment