RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

जिला स्तरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 मई। आरा के चंदवा स्थित एक रिसॉर्ट में जिला स्वास्थ्य समिति की तरफ से एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन एसीएमओ ,भोजपुर डॉ के एन सिन्हा ने किया । इस प्रशिक्षण शिविर में मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर पर चर्चा हुई। डॉ सिन्हा ने बताया की इस पर नियंत्रण कर माता एवं शिशु के स्वास्थ्य पर विशेष सुधार होगा एवं नेशनल प्रोग्राम भी सफल होंगे। स्थानीय स्तर पर डॉ रिचा एवं पटना से आइ , केयर इंडिया की डाo नीलोफर बेगम ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के कारण एवं निवारण तथा रिपोर्टिंग के बारे में विस्तृत चर्चा की ।इस कार्यशाला में सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,बीसीएम बीएचएम तथा सदर अस्पताल, आरा के हॉस्पिटल मैनेजर और अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर के प्रभारी तथा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित होकर कार्यशाला से प्रशिक्षण व अनुभव प्राप्त किए।
इस कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य समिति के डीसीएम विनीत जी, प्रेम रंजन मोदी जी तथा धनंजय जी उपस्थित थे। अध्यक्षता सिविल सर्जन भोजपुर डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डीपीएम रवि जी ने किया।

 

Related posts

छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया, इस साल 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की आशा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई में निवेशकों के साथ वार्तालाप किया; अंबानी, बिड़ला, टाटा ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रुचि जताई।

rktvnews

समस्तीपुर:डाॅ लाभ लिखित पुस्तक “प्रेम-वियोग” लोकार्पित।

rktvnews

आईआईसीए 6-7 अक्टूबर को नई दिल्ली में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के लिए ‘जनजातीय विकास के लिए सीएसआर उत्कृष्टता का लाभ उठाना’ विषय के तहत दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन करेगा।

rktvnews

सिविल20इंडिया 2023 का दूसरा पूर्ण सत्र ‘सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन एंड प्रमोशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज’ विषय पर केन्‍द्रित।

rktvnews

Leave a Comment