
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 मार्च। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा मे भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव के एक गरीब परिवार के होनहार लड़के नीतीश यादव ने अपने काबिलियत का डंका बजाया है। नीतीश यादव ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में करीब 85 प्रतिशत अंक लाकर अपना, अपने परिवार और अपने गाँव सहजौली के साथ-साथ अपने जिला भोजपुर का नाम रौशन किया है। नीतीश यादव एसबी कॉलेज, आरा का छात्र है। नीतीश को 500 में 424 अंक प्राप्त हुए हैं। उसको सभी विषय में डिस्टिंक्शन मिला है। उसे इंग्लिश मे 76, हिंदी में 86, फिजिक्स में 81, केमिस्ट्री में 83 और मैथमेटिक्स में 98 अंक प्राप्त हुए हैं। नीतीश ने मैट्रिक की परीक्षा हाई स्कूल सहजौली से पास की थी। मैट्रिक में उसे 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। नीतीश शुरू से ही होनहार छात्र रहा है। नीतीश ने बताया कि उसका लक्ष्य एनडीए है। वह एनडीए ज्वायन कर देश की सेवा करना चाहता है। नीतीश के पिता शंकर यादव गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता गीता देवी गृहणी हैं। नीतीश को प्रोत्साहित करने में उनके भाई उपेंद्र यादव (चौकीदार) की अहम भूमिका है। नीतीश तीन भाईयों मे दूसरे नंबर पर है। उसका बड़ा भाई एसबी कॉलेज में बीकॉम का छात्र है तथा छोटे भाई ने मैट्रिक की परीक्षा दी है।







