RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

28 जुलाई को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का आयोजन!निजी नियोजक द्वारा 30 पद के लिए अभ्यर्थियों का किया जायेगा चयन।

बेतिया/पश्चिमी चंपारण 27 जुलाई।श्रम संसाधन विभाग द्वारा 28 जुलाई को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।
जिला नियोजन पदाधिकारी, अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 28 जुलाई, 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय के प्रांगण में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि DSETS Pvt. Ltd. द्वारा गुजरात में प्रोडक्शन ट्रेनी के पद पर कार्य करने के इच्छुक कुल-30 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। मैट्रिक/इंटर, आईटीआई पास 18-26 आयु वर्ग के योग्य अभ्यर्थी को 12000, 15000 रूपये मानदेय प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि निजी नियोजक, पद, योग्यता, उम्र, मानदेय, रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

पटना : स्वामी विवेकानंद का जयंती समारोह एसआरपी कालेज मे आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:अच्छी शिक्षा हेतु अच्छा स्वास्थ्य होना आवश्यक : योगाचार्य सूरज प्रकाश

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा सामूहिक योगाभ्यास शिविर लगा।

rktvnews

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने स्वच्छता ही सेवा और विशेष अभियान 4.0 का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:विपक्ष के पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं ,सबकी अपनी डफली अपना राग:आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment