RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महाराजा कॉलेज, आरा पीजी अंग्रेजी विभाग के कस्टम में चयनित दो छात्र सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 मई। स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग महाराजा कॉलेज आरा में सम्मान समारोह का आयोजन प्राचार्य प्रो आभा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या आभा सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष,प्रो वंदना सिंह परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार तथा चंचल कुमार पंडित के संयुक्त दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन और विषय प्रवेश करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो वंदना सिंह ने कहा कि आज का ऐतिहासिक दिन सूर्य प्रकाश और स्वास्ति का है ।जिन्होंने अपने परिश्रम से कस्टम विभाग में चयनित हुए हैं। कॉलेज परिवार अति उत्साहित और इन्हें शुभकामना और बधाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं। शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन और इनका परिश्रम है। ये छात्र लगातार ऑनलाइन तथा पढ़ाई के प्रति संपर्क में रहें।
वही प्राचार्य प्रो आभा सिंह ने कस्टम विभाग में चयनित होने पर हर्ष व्यक्ति की और सूर्य प्रकाश और स्वास्ति को बुके ,मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे जब सफलता की सीढ़ी पर चढ़ते हैं तो माता-पिता को खुशी तो होती है लेकिन उससे भी खुशी शिक्षकों और संस्थान को होती है। इन बच्चों को देखकर आत्मिक संतुष्टि और चेहरे पर हंसी दिख रही है।

Related posts

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सख्त; सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से 25 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

बीमार महिला को पुलिस ने पहुॅचाया अस्पताल।

rktvnews

क्या महिला किसानों तक पहुँच रही है तकनीक?

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने की मुलाकात।

rktvnews

‘नो मोर पाकिस्तान’ अब केवल नारा नहीं, राष्ट्रनीति की दिशा: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

देवघर:आईओसीएल और जिला प्रशासन में हुआ एमओयू, सदर अस्पताल में स्थापित होगा अल्ट्रासाउंड मशीन।

rktvnews

Leave a Comment