RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर “लक्ष्मण-परशुराम संवाद” का हुआ भव्य मंचन।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 अगस्त। शनिवार को महाराजा महाविद्यालय, आरा के पी.जी. हिन्दी विभाग एवं ‘भास’ हिन्दी साहित्य क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर एक दिवसीय साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा – “लक्ष्मण-परशुराम संवाद” का जीवंत नाट्य मंचन, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रामचरितमानस के लोकप्रिय प्रसंग को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद सभी आमंत्रित अतिथियों द्वारा तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एचडी जैन कॉलेज के प्रो. वी.पी. केसरी प्राचार्या प्रो. कनकलता कुमारी, प्रो. चंचल कुमार पांडे एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष तथा क्लब संयोजिका डॉ. शुचि स्नेहा का अंगवस्त्र और ‘रामचौरेतमानस’ की प्रति देकर स्वागत किया गय।।बीसीए विभाग की छात्राओं जागृति कुमारी और अंकिता कुमारी द्वारा प्रस्तुत ‘गणेश वंदना’ पर आधारित प्रार्थना नृत्य ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भाव से अभिभूत कर दिया।
मुख्य अतिथि प्रो. वी. पी. केसरी ने कहा की रामचरितमानस न केवल भक्ति का ग्रंथ है, बल्कि यह एक जीवंत जीवन-दर्शन है, जिसमें धर्म, नीति, करुणा और मर्यादा के आदर्शों को अत्यंत सहजता से पिरोया गया है। आज के नैतिक द्वंद्व और सांस्कृतिक चुनौतियों के समय में तुलसीदास की वाणी अधिक प्रासंगिक हो उठती है।”लक्ष्मण-परशुराम संवाद” में विद्यार्थियों ने भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से रामचरितमानस के इस प्रेरक प्रसंग को अत्यंत प्रभावी ढंग से मंचित किया। हिन्दी विभाग के गुड्डू कुमार ने परशुराम की भूमिका में प्रथम पुरस्कार, राम की भूमिका में सोनू ने ‌द्वितीय पुरस्कार, और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले इतिहास विभाग के अमित कुमार ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति-स्वरूप ‘रामचरितमानस’ की प्रति भेंट की गई, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
प्राचार्या प्रो. कनकलता कुमारी ने क्लब संयोजिका डॉ. शुचि स्नेहा को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी तथा नाटक में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक अभिरुचि की सराहना की।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. संजय कुमार, प्रो. पूनम कुमारी, प्रो. रागिनी कुमारी, डॉ. बिभा वर्मा, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह, और डॉ. प्रज्ञा राय, सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Related posts

गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार से वस्तुओं की खरीद पर लगने वाली GST पर 50% वित्तीय सहायता देने का फैसला किया, यह निर्णय एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में पहुंचे मंत्री विजय कुमार मंडल,सुरक्षित तैराकी और सामुदायिक प्रशिक्षण पर बल।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय हेपेटाइटिस दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन!हेपेटाइटिस बीमारी को अनदेखा करना जान लेवा हो सकता है:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

यही संस्कार और गारंटी है प्रधानमंत्री मोदी जी का : राहुल तिवारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:12 फरवरी 24

rktvnews

भोजपुर:लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के तैयारी के क्रम में उप विकासआयुक्त, की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों के कार्यों की समीक्षा हेतु सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment