RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

शान से निकली बूढ़ी तीज माता की शाही सवारी।

जयपुर/राजस्थान 20 अगस्त। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय तीज फेस्टिवल के दूसरे दिन चांदी की पालकी में बड़े धूमधाम के साथ शान से बूढ़ी तीज माता की शाही सवारी निकली। पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने तीज माता की पूजा की। उसके बाद सवारी सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से तालकटोरा के लिए राजसी ठाठ-बाठ के साथ रवाना हुई।
बूढ़ी तीज माता की सवारी जनाना ड्योढ़ी से शुरू होकर त्रिपोलिया गेट, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए चौगान स्टेडियम से तालकटोरा पहुंची। तालकटोरा की पाल पर लोक कलाकारों ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को रोमांचित कर दिया। पर्यटन विभाग द्वारा त्रिपोलिया गेट के सामने हिंदू होटल की दुकानों के ऊपर पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई। इस दौरान राजस्थान की लोक संस्कृति और लोक कला की छटा बिखरी, जिसे देशी-विदेशी पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद किया।
तीज माता की सवारी के आगे प्रदेशभर से आए प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य, गैर नृत्य, बहुरूपिया, मशक वादन, कठपुतली नृत्य, कच्छी घोड़ी आदि की अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, विभिन्न बैण्ड ग्रुप्स द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई।

Related posts

ढूंढ रहा है ख़ुद में बचपन।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन नैनीताल में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

भोजपुर : मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री आरके सिंह

rktvnews

सारण:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई योजनाओं एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा समीक्षा बैठक में की गई मांग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

झारखंड:चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम डिस्पैच प्रक्रिया के लिए की जा रही तैयारी व स्ट्रांग रूम के लिए बहाल सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगांव में मानव श्रृंखला से 7 नवम्बर वोट लिख कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment