RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी “मन की नही जन की करे बात” : मनोज सिंह (प्रदेश महासचिव राजद)

काला बिल्ला लगा मन की बात का विरोध करते अपने समर्थकों साथ राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,30 अप्रैल।आज प्रधान मंत्री के मन की बात का प्रतिकार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने किया। 30अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वे संस्करण पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने आरा में आंधी और पानी के बीच जिला मुख्यालय स्थित बाबा साहेब की मूर्ति के सामने मन की बात कार्यक्रम का प्रतिकार किया। महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने काला कपड़ा बांधकर प्रतिकार किया। इस अवसर पर अपने प्रतिकार संबोधन में श्री सिंह ने कहा की मोदी जी को मन की बात नहीं जन की बात करना चाहिए। जन की बात नहीं कर रहे है सिर्फ मन की बात कह रहे है। मोदी जी को किसानों, बेरोजगारों की भी बात करना चाहिए महंगाई, दवाई और पढाई की भी चर्चा करनी चाहिए लेकिन मोदी जी सिर्फ मन और मंदिर की चर्चा कर रहे है। जनता सब जान चुकी है और अब जनता मोदी जी के झासा में आने वाली नहीं है।उन्होंने कहा की 2024 में दिल्ली की गद्दी से उनको जाना पडेगा और गाँव गरीब किसान मजदूर नौजवान की सरकार बनेगी। प्रतिकार में अन्य लोगों में जिला पाषद भीम यादव, रजीज सिहं , बनटी सिहं ,अजीत यादव, भोला महतो, आकाश पासवान, लक्षमण सिह, तारक सिहं, सजय सिहं, रमेश उपाध्याय,संजीत सिंह, रवि यादव,कमलेश यादव सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:हर रोज समाधान शिविरों में शिकायतों का हो रहा निपटारा।

rktvnews

शहादत दिवस पर माले ने भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण और लोकतंत्र बचाओ देश- बचाओ मार्च अभियान का शंखनाद किया।

rktvnews

भोजपुर: अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच फैंसी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष एवं ‘सहकार से समृद्धि’ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, सांकरौद का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:कृषि के क्षेत्र में आ रहे नवाचारों को सम्मिलित करते हुए 100 दिन की कार्ययोजना करें तैयार – शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी

rktvnews

Leave a Comment