RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)18 अगस्त।आपदा प्रबंधन विभाग में सोमवार को बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ राहत शिविर, सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन, चिकित्सा शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविर तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति को लेकर विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खगड़िया, सारण, पटना, भोजपुर, मुंगेर, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, नालन्दा, भागलपुर, कटिहार तथा लखीसराय जिले के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), आपदा प्रभारी व सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जुड़े।
बैठक के दौरान सचिव द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जी.आर. राशि के भुगतान हेतु ‘आपदा संपूर्ति पोर्टल’ पर बाढ़ प्रभावित जिलों द्वारा की जा रही प्रविष्टि के संबंध में जानकारी ली गयी तथा शीघ्र पूरा करने के निदेश दिए गए। साथ ही संबंधित जिलों के तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षित करने हेतु NIC को निदेश दिए गए।
समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के साथ संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार व अविनाश कुमार समेत विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:नव नालंदा महाविहार के हिन्दी विभाग व ‘चरथ भिक्खवे’ साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्रा का संयुक्त सांस्कृतिक संवाद आयोजित।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19वीं बैठक (एचएसीजीएएम) में भाग।

rktvnews

“अंतस की आवाज” का लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विशेष शिविरो को आयोजित कर तेजी से बनाए आयुष्मान कार्ड : जिलाधिकारी

rktvnews

नेता-चरित्रम्

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से जिला व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

Leave a Comment