RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विशेष शिविरो को आयोजित कर तेजी से बनाए आयुष्मान कार्ड : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 नवंबर।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति और उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। चर्चा मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जीविका, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, योजना विभाग, डीआरसीसी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित विषयों पर केंद्रित थी।
पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान पंचायत सरकार भवनों के निर्माण, अनुरक्षण और बिजली बिल भुगतान की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई, और जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। कल्याण विभाग की समीक्षा में सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड निर्माण कार्य की प्रगति का अध्ययन किया गया, और इसे तुरंत पूरा करने का आदेश दिया गया। साथ ही, जिन महादलित टोलों में सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हुआ है, वहां के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर तुरंत जिला कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, सभी अंचलाधिकारियों को लंबित NOC को शीघ्र निर्गत करने का आदेश दिया गया।
गृह विभाग की समीक्षा में बबुरा और गिद्दा थानों के कार्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को जमीन चिह्नित कर इसे पुलिस मुख्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। भू समाधान पोर्टल की समीक्षा में सभी अंचलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को पोर्टल पर लंबित मामलों की प्रविष्टि बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को विशेष कैंप आयोजित कर आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, फोटोयुक्त निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और जीविका समूहों को फॉर्म-06 संग्रहण में तेजी लाने का आदेश दिया गया।

Related posts

भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी मनोनित होने पर संजय कुमार सिंह ने संगठन के प्रति जताया आभार।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

उज्जैन:जिले में स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने आदेश जारी किये।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

व्यंग्य🤪 तेरा दर्द न जाने कोय!

rktvnews

भोजपुर:डॉ. भीम सिंह भवेश को मिला पद्मश्री अवार्ड,समाज सेवा के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment