RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रधानमंत्री से पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में मुलाकात।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)17 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात कर मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और भोपाल मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण का वातावरण चल रहा है। इस दिशा में स्वदेशी का अभियान भी पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत बनाने की कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि स्वदेशी अभियान के तहत गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाए जाए। इसके लिए हम सबको अधिक काम करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पिछले सवा साल से औद्योगीकरण का प्रदेश में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके फलस्वरुप 30 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू किए जा चुके हैं। इसमें 21 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसी क्रम से राज्य सरकार काम करती रहेगी और निरंतर विकास की राह पर अग्रसर होती रहेगी।

Related posts

18 से 23 सितम्बर तक विभिन्न प्रखण्डों के चिन्ह्ति स्थलों पर दरभंगा डी.एम. करेंगे जनसंवाद।

rktvnews

गढ़वा:मिशन आदि कर्मयोगी के अंतर्गत अब गढ़वा जिले के 113 ग्रामों के स्थान पर 237 ग्रामों का बनेगा ग्राम विकास विजन 2030

rktvnews

फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:वसंत पंचमी महोत्सव 2025 का आयोजन।

rktvnews

गया: नदी के जलस्तर बढ़ने से कुछ गांवों में पानी घुसने की सूचना पर देर रात सिलौंजा गांव पहुंचे डीएम,स्थिति का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से बात कर जाने हालात।

rktvnews

Leave a Comment