RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जनपद में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

राज्य मंत्री के.पी. मलिक ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।

वीर सपूतों की याद में शहीद स्मारक पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

वीर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)15 अगस्त।देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 79वां स्वतंत्रता दिवस जनपद बागपत में परंपरागत सादगी के साथ-साथ उल्लास एवं आकर्षक ढंग से मनाया गया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने राष्ट्र वंदना चौक पर वीर शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण किया तथा बच्चों द्वारा निकाली गई देशभक्ति रैली को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.पी. मलिक, राज्य मंत्री (वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन) ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। प्रातः 8 बजे जिला, तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय सहित सरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरांत दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूतों की स्मृति को नमन किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के इतिहास एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर अपने विचार साझा किए। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि यह दिन उन सभी शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता से कार्य करते हुए प्रधानमंत्री के विज़न को साकार करने का प्रयास करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों से जनपद का वातावरण गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पतालों एवं चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही महिला अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए और सेवाभावी कार्याें के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, ज्योति शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदान समाप्ति पश्चात प्रेसवार्ता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: गुप्ता दंपति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और कंबल वितरण का आयोजन।

rktvnews

पटना पुलिस की विशेष पहल,ईव टीजिंग की रोकथाम के लिए “शक्ति दल” का गठन,शैक्षणिक संस्थानों के आस – पास तत्परता से है सक्रिय।

rktvnews

उत्तराखंड: वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है रुद्रप्रयाग के त्रिजुगीनारायण मंदिर का शिव- पार्वती विवाहस्थल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment