RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:आरा स्टेशन पर सक्रिय ठग गैंग का आर पी एफ ने किया भंडाफोड़,एक ठग गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून।आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस प्रेस बयान के अनुसार, गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे। वे रूमाल में बंधे पैसों या अन्य कीमती सामान का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। बातचीत के दौरान विश्वास जीतकर वे यात्रियों का सामान, नकदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं लेकर फरार हो जाते थे।पूछताछ में गिरोह की कार्यशैली और अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस ने आम लोगों और यात्रियों से अपील की है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे, लालच या संदिग्ध प्रस्ताव में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

डीजीएफटी और डीएचएल ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

rktvnews

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी ने 16वीं हितधारकों की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बिहार की दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने कांटे की टक्कर में यूपी को हराया, रोमांचक मुकाबले में 16-14 अंक से दी यूपी टीम को शिकस्त।

rktvnews

हमने 17 महीने में दी 5 लाख नौकरी : तेजस्वी यादव

rktvnews

‘महिलाएं और बाधाएं’ विषय पर अभिनेत्री विद्या बालन के साथ बातचीत सत्र।

rktvnews

05 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment