RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)12 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अंतर्गत सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। आज के कार्यक्रम में सभी जिलों के विद्युत उपभोक्ता जुड़े हुए थे। सुपौल, नालंदा, मुजफ्फरपुर एवं गयाजी जिले की महिला उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान सुपौल जिले की निवासी कोमल कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराए जाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो 125 यूनिट बिजली निःशुल्क किया है इससे हमारे परिवार को काफी लाभ हो रहा है। जो पैसा बचेगा उसे हम अपनी बेटी के खाते में जमा करेंगे जिसका लाभ भविष्य में मेरी बेटी को मिलेगा। हमारा पूरा परिवार आपके इस निर्णय से बहुत खुश है।
कार्यक्रम में नालंदा जिले की लीला कुमारी, मुजफ्फरपुर जिले के गुड़िया खातून, गयाजी जिले की नूरजहां खातून ने मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है और इसे लागू भी कर दिया गया है। इससे राज्य के 1 करोड़ 89 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिल रहा है।

Related posts

राजेंद्र स्टेडियम छपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के पूर्वाभ्यास का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ध्यान योग केंद्र में योग शिविर आयोजित।

rktvnews

डाकिया करेंगे सोलर पैनल के लिए रजिस्ट्रेशन!मुफ्त में डाक विभाग कर रहा सोलर पैनल का रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

आईएनएस शिवाजी को एक औपचारिक समारोह में दिवंगत वाइस एडीएम बेनॉय रॉय चौधरी का मूल ‘वीर चक्र’ प्राप्त हुआ।

rktvnews

व्यंग्य:ज्योतिष के फेर में हुआ बंटाधार

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में छात्राओं ने होली मिलन समारोह किया आयोजित,गुलाल लगा दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment